Gold-Silver Price Today : सोना-चांदी के रेट में बड़ा उतार-चढ़ाव, जानें क्यों गिर रहे हैं दाम

0
109
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today

नई दिल्ली : नई दिल्ली : सोने और चांदी की कीमतों में आज 4 दिसंबर को बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 459 रुपए सस्ता होकर ₹1,27,755 पर आ गया है। इससे पहले इसका दाम ₹1,28,214 था।इसी तरह चांदी में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। एक किलो चांदी का भाव ₹2,477 घटकर ₹1,75,713 हो गया है। पिछले रेट ₹1,78,190 रुपए थे।

शहरों के रेट अलग क्यों?
IBJA की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता, इसलिए देश के अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के रेट अलग-अलग दिखाई देते हैं। कई बैंक, जैसे कि PNB, इन रेट्स को गोल्ड लोन वैल्यू तय करने के लिए बेंचमार्क की तरह इस्तेमाल करते हैं।

Read More : IndiGo Airline का संचालन ठप, 30 दिन में 1400 फ्लाइट रद्द! 30 दिन से परेशान यात्री, समझें पूरा मामला

इस साल सोना-चांदी में रिकॉर्ड उछाल
साल 2024 की शुरुआत से अब तक सोना ₹51,593 रुपए महंगा हुआ है।
31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो अब ₹1,27,755 तक पहुंच गया।इसी अवधि में चांदी की कीमत में ₹89,696 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।एक किलो चांदी का रेट पिछले साल ₹86,017 था, जो अब ₹1,75,713 हो गया है।

सोने की तेजी के तीन बड़े कारण

  1. केंद्रीय बैंकों की भारी खरीदारी
    दुनियाभर के सेंट्रल बैंक डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए सोने का स्टॉक बढ़ा रहे हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग बढ़ती है और कीमतें ऊपर जाती हैं।
  2. क्रिप्टो की अस्थिरता और घरेलू निवेशकों का झुकाव
    क्रिप्टो मार्केट की उथल-पुथल और सख्त नियमों के डर से निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोना खरीद रहे हैं।साथ ही, शादियों के सीजन में सोने की मांग और बढ़ गई है।
  3. महंगाई में सुरक्षित निवेश की पहचान
    सोना नष्ट नहीं होता और महंगाई के दौर में मूल्य को बचा लेता है। यही कारण है कि लोग इसे लॉन्ग-टर्म सुरक्षित एसेट मानते हैं।

Read More : Barrier-less Electronic Tolling System : एक साल में खत्म होगा टोल प्लाजा! बोले गडकरी- पूरे देश में शुरू होगा ‘बैरियर-लेस’ हाईटेक टोल सिस्टम

क्या सोना इस साल ₹1.35 लाख पहुंच जाएगा?
इस बाबत अनेकों मार्केट विशेषज्ञ का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव, बढ़ती मांग और निवेशकों की सुरक्षित पोजीशनिंग के चलते इस वर्ष सोना ₹1,35,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।उनके अनुसार गोल्ड को फिलहाल मजबूत सपोर्ट मिल रहा है और कीमतों में और तेजी संभव है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here