rewa news : छत्तीसगढ़ में पदस्थ रीवा के आरपीएफ जवान की स्टाफ के साथी ने गोली मारकर हत्या, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों सहित आम लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

0
191
rewa news
rewa news

rewa news : रीवा : रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महाजन टोला के रहने वाले आरपीएफ जवान प्रेम किशोर मिश्रा की ड्यूटी के दौरान साथ ही ने ही बीते दिन छत्तीसगढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे हेड कांस्टेबल के रूप में रायगढ़ – आरपीएफ पोस्ट में पदस्थ थे। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में मातम पसर गया आज उनका पार्थिव शरीर रीवा पहुंचा जहां राजकीय सम्मान के सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

rewa news : जानकारी के अनुसार मृतक और आरोपी दोनों बैचमेट थे। बुधवार को तड़के 4 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी केएस लदेर ने उनके सिर पर चार राउंड फायर कर दिए, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि वह भी हेड कॉस्टेबल है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

rewa news : मृतक ने 2001 में आरपीएफ जॉइन किया था। तीन साल पहले तक वे अनूपपुर में पदस्थ थे। वे अपने पत्नी और बेटी के साथ रायगढ़ में रह रहे थे। बेटा हैदराबाद में पढ़ाई कर रहा है।

rewa news : इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार सहित मोहल्ले में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार रायगढ़ में पोस्टमार्टम आदि की प्रक्रिया के बाद पिता सहित अन्य परिजन शव लेकर रीवा पहुंचे। जहां जवानों ने उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया जिसके बाद उनके बेटे ने मुखाग्नि दी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here