CG NEWS : दीपक एग्रोटेक राइस मिल पर बड़ी कार्रवाई, 1326.60 क्विंटल अवैध चावल जब्त

0
92
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : बैकुंठपुर : कोरिया जिले के बचरा पोड़ी तहसील स्थित दीपक एग्रोटेक राइस मिल पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1326.60 क्विंटल अवैध चावल जब्त किया है। जप्त चावल की अनुमानित कीमत 42 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

CG NEWS : सूत्रों के अनुसार बिहार और छत्तीसगढ़ पासिंग वाले 4 ट्रकों से यह अवैध चावल बरामद किया गया। मिल की जांच में गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं। जांच टीम के अनुसार जहां मिल में 18 हजार क्विंटल चावल जमा होना चाहिए था, वहां मात्र 3 हजार क्विंटल चावल मिला।

CG NEWS : अपर कलेक्टर सुरेंद्र प्रसाद वैद्य के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन अब मिल संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर चुका है। इस कार्रवाई के बाद जिले में अवैध चावल परिवहन और अनाज घोटाले से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here