Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित रामा वर्ल्ड में गुरुवार को मिलान फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया,उक्त जानकारी देते हुए आयोजनकर्ता मीनू मित्तल एवं विनीता डोडइ ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन वन बंधु परिषद महिला समिति की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया गया।
Raipur News: मीनू ने बताया कि वर्ष 2017 में शुरू हुआ मिलान फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जिबिशन आज एक ऐसे भरोसेमंद मंच के रूप में अपनी पहचान बना चुका है, जो फैशन–लाइफस्टाइल सहित उद्यमिता से जुड़ी महिलाओं को नए बाजार और नए ग्राहकों से जोड़ने का अवसर देता है। विनीता ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके छोटे–छोटे प्रयासो को बढ़ावा देने सहित मजबूत विजन को एक सशक्त प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जाता है।
Raipur News: उदघाटन समारोह में प्रमुख रूप से बरखा अन्दानी, बिंदिया अग्रवाल, वर्षा जैन, रेशमा निहिचलानी, कनिष्का चंचालानी, ज्योति अग्रवाल,ऋतु बंसल, पारुल अग्रवाल, मधु मित्तल,किरण अग्रवाल,देवी अग्रवाल,कविता तनवानी,सविता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।






