Chhattisgarh DA Hike: शासकीय कर्मचारियों को 2 फीसदी महंगाई राहत, संविदा कर्मचारियों को भी मिले वेतन वृद्धि का लाभ : पुरन दास

Sanjay Sahu
Chhattisgarh DA Hike:

Chhattisgarh DA Hike: रायपुर। शासकीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 2 प्रतिशत महंगाई राहत दिए जाने के बीच छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारियों ने भी वेतन वृद्धि की मांग उठाई है। छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से संविदा कर्मचारियों को महंगाई के अनुरूप वेतन वृद्धि का लाभ देने की मांग कर अनुरोध किया है।

संघ प्रवक्ता पुरन दास ने कहा कि संविदा कर्मचारी पिछले तीन वर्षों से वेतन वृद्धि की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण खाद्य सामग्री, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा एवं दैनिक जरूरतों का खर्च बढ़ रहा है। ऐसे में सीमित वेतन में परिवार का भरण-पोषण करना कठिन होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में करीब 50 हजार संविदा कर्मचारी स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत सहित विभिन्न विभागों की सुदूर ग्रामीण सहित शहरी जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पुरन दास ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि संविदा कर्मचारियों की लंबित वेतन वृद्धि पर शीघ्र निर्णय लेकर उन्हें आर्थिक राहत प्रदान की जाए। साथ ही, नियमितीकरण एवं सेवा सुरक्षा की मांगों पर भी गंभीरता से विचार किया जाए।

Chhattisgarh DA Hike: उन्होंने कहा कि प्रदेश के करीब 50 हजार संविदा कर्मचारी भी इस बढ़ती महंगाई से प्रभावित हैं। उनके योगदान सेवा को सम्मान देते हुए सरकार न्यायोचित वेतन वृद्धि और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस पहल कर समाधान करने की मांग किया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *