Chhattisgarh DA Hike: दिवाली से पहले CM साय का सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी

Sanjay Sahu
Chhattisgarh DA Hike

Chhattisgarh DA Hike: रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने दीपावली से पहले राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 5.35 लाख कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।

58 से बढ़कर 60 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता

राज्य सरकार के फैसले के मुताबिक, महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की नई दर 1 नवंबर से प्रभावी होगी। इसके बाद कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 58 प्रतिशत के बजाय 60 प्रतिशत की दर से DA और DR मिलेगा। इस बढ़ोतरी से उनकी मासिक आय में इजाफा होगा।

5.35 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लगभग 3.85 लाख शासकीय कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा। त्योहार से पहले महंगाई भत्ते में हुई इस बढ़ोतरी से लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

CM साय ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Chhattisgarh DA Hike: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फैसले की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह निर्णय कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत देने के साथ ही उनके परिवारों की त्योहार की खुशियों को भी बढ़ाएगा। सरकार की इस घोषणा के बाद सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को नवंबर से बढ़ी हुई दर के अनुसार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का लाभ मिलेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *