Meerut Sucide Case : पत्नी की हत्या, फिर पति ने उठाया खौफनाक कदम, प्लांट के अंदर इस हालत में मिली दोनों की लाश

Sanjay Sahu
Meerut Sucide Case

Meerut Sucide Case : मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ के पानी ट्रीटमेंट प्लांट में शनिवार को पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक कलह के चलते आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला पल्लवपुरम थाना क्षेत्र का है।

Meerut Sucide Case : पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में स्थित मोदीपुरम फेस वन प्लांट में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पति-पत्नी की लाश पानी ट्रीटमेंट प्लांट के कमरे में पड़ी मिली। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। दोनों ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया है इसका खुलासा नहीं हुआ है।

Meerut Sucide Case : जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रदीप यादव (35) मूल रूप से हरदोई जिले का रहने वाला था और पत्नी मधु यादव (30) और बेटा यश (10) के साथ मोदीपुरम में किराए के मकान में रहता था। यहीं रहकर वो मोदीपुरम फेस वन प्लांट में ऑपरेटर का काम करता था। 6 मार्च को हरदोई से होली का त्योहार मनाकर लौटा था और 7 मार्च को काम पर गया था।

7 मार्च की शाम 6 जब प्रदीप का साथी रामचरण उसे खोजते हुए पानी ट्रीटमेंट प्लांट के कमरे में पहुंचा, तो प्रदीप फांसी से लटका था और उसकी पत्नी की लाश बेड पर पड़ी थी। इसके बाद उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरु कर दी।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *