Friday, October 2, 2026
Home Madhya Pradesh Indore M.P News : इंदौर में बिना लाइसेंस चल रही कुल्फी फैक्ट्री पर...

M.P News : इंदौर में बिना लाइसेंस चल रही कुल्फी फैक्ट्री पर छापा! गंदगी में बन रहे थे फ्रोजन डेजर्ट

Indore kulfi factory food safety raid without license : इंदौर में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धार रोड स्थित एक कुल्फी फैक्ट्री पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री बिना वैध लाइसेंस के संचालित हो रही थी और यहां बेहद खराब हालात में कुल्फी एवं फ्रोजन डेजर्ट तैयार किए जा रहे थे।

निरीक्षण में सामने आई गंभीर लापरवाही

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम जब फैक्ट्री पहुंची तो वहां साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब मिली। कर्मचारी बिना ग्लव्स और एप्रोन के काम करते पाए गए, जबकि कुल्फी के सांचे सीधे जमीन और फर्श पर रखे हुए थे। फैक्ट्री में स्वच्छता के मानकों का पूरी तरह उल्लंघन होता नजर आया।

8 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए

कार्रवाई के दौरान विभाग ने कुल्फी और फ्रोजन डेजर्ट के 8 नमूने एकत्रित किए, जिन्हें लैब परीक्षण के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद नियमों के तहत और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर बंद कराया गया फैक्ट्री संचालन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर ही फैक्ट्री का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। विभाग के अनुसार बिना लाइसेंस खाद्य उत्पादन करना और अस्वच्छ माहौल में खाद्य सामग्री तैयार करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
Read more : indore-nagar-nigam-tax-recovery: “टैक्स नहीं भरा तो बजा ढोल! इंदौर निगम की एंट्री से मचा हड़कंप, 40 दुकानें हुईं सील”

शहरभर में खाद्य सुरक्षा अभियान जारी

सूत्रों के मुताबिक पिछले दो दिनों में शहर के अलग-अलग इलाकों से 29 खाद्य नमूने लिए गए हैं। विभाग लगातार मिलावटखोरों और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर रहा है।

इंदौर में सामने आई यह लापरवाही एक बार फिर खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं की सेहत को लेकर चिंता बढ़ा रही है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि आने वाले दिनों में ऐसे मामलों पर और सख्ती बरती जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here