Bihar assembly elections : बिहार चुनाव: एनडीए में 235 सीटों पर डील फाइनल, 8 पर पेच बरकरार, पढ़िए समीकरण

Sanjay Sahu
Bihar assembly elections

Bihar assembly elections : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे की तस्वीर लगभग तय हो गई है। कुल 243 सीटों में से 235 सीटों पर समझौता हो चुका है, जबकि आखिरी 8 सीटों को लेकर अभी भी बातचीत जारी है। इन सीटों पर अब हर दल अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में लगा है।

 

READ MORE : Politics News : AI वीडियो से गरमाई सियासत: भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कांग्रेस ने बताया फर्जी प्रचार

Bihar assembly elections : सूत्रों के मुताबिक मौजूदा समीकरण में जेडीयू को 102, बीजेपी को 101, लोजपा को 24, हम को 8 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 8 सीटें मिलने की संभावना है। हालांकि जीतन राम मांझी और कुशवाहा अपनी शर्तों पर अड़े हैं, जिसके चलते बीजेपी और जेडीयू अपने खाते से एक-एक सीट देने पर विचार कर सकते हैं।

Bihar assembly elections : अगर दोनों दलों में सहमति बन जाती है तो संभावित नया समीकरण इस तरह हो सकता है –

जेडीयू: 101
बीजेपी: 100
लोजपा: 27 या 28
हम: 7 या 8
कुशवाहा: 6 या 7

Bihar assembly elections : राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इस बार भी नीतीश कुमार ने सीट बंटवारे में बीजेपी से बाजी मार ली है। जेडीयू न केवल अपनी परंपरागत सीटों को बचाने में सफल रही है, बल्कि मांझी और कुशवाहा जैसे सहयोगियों को साथ रखकर एनडीए के भीतर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

Bihar assembly elections : सूत्रों के अनुसार, एनडीए के भीतर अंतिम दौर की बातचीत चल रही है। संभावना है कि अगले 24 से 48 घंटे में इन 8 सीटों पर भी सहमति बन जाएगी, जिसके बाद एनडीए सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान कर सकता है। कुल मिलाकर बिहार एनडीए में 235 सीटों पर तस्वीर साफ है, जबकि बाकी 8 सीटें ही तय करेंगी कि चुनावी मैदान में कौन-सा दल अंतिम रूप से आगे रहेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *