MBBS Student Gang Rape : कॉल डिटेल और टावर लोकेशन से टूटा केस: MBBS छात्रा गैंगरेप में 3 गिरफ्तार, 2 फरार

VIKASH KHALKHO

कोलकाता | पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में MBBS की छात्रा से गैंगरेप केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 अब भी फरार हैं। सभी आरोपी पास के गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से पीड़ित का मोबाइल बरामद हुआ है, जिससे कॉल की गई थी। मोबाइल टावर लोकेशन से ही पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली।

घटना 10 अक्टूबर की रात की है।
पुलिस के अनुसार, यह वारदात दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के सामने रात 8 से 10 बजे के बीच हुई। पीड़ित छात्रा अपने दोस्त के साथ डिनर के लिए निकली थी। इसी दौरान कैंपस गेट पर तीन युवक खड़े थे।

Read More : CG NEWS : धान खरीदी में गड़बड़ी पर कलेक्टर होंगे जवाबदेह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सख्त निर्देश

छात्रा के मुताबिक, उन युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और बाल पकड़कर उसे कैंपस गेट के सामने स्थित जंगल की ओर घसीट ले गए, जहां तीनों ने उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसका दोस्त मौके से भाग गया।

पीड़िता ओडिशा की रहने वाली है और एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा है। फिलहाल उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Read More : Indore News : डकैती गैंग का पांचवां खतरनाक गुर्गा गिरफ्तार : परदेशीपुरा पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आशीष पाल, रिमांड में खुलेंगे कई राज…

जांच में नया मोड़:
दुर्गापुर की डिप्टी मजिस्ट्रेट और SDO रंजना रॉय ने अस्पताल में जाकर पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि छात्रा की हालत सामान्य है और उसके परिवारजन उसके साथ हैं।
वहीं, छात्रा के परिवार ने उसके दोस्त पर भी संदेह जताया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत:
रविवार सुबह दुर्गापुर पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *