Noida News : नोएडा – सेक्टर-30 थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार BMW कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें पांच वर्षीय बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में स्कूटी पर सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
Noida News : जानकारी के मुताबिक, स्कूटी चला रहे गुल मोहम्मद अपनी बीमार बेटी और साथी राजा के साथ चाइल्ड पीजीआई अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान अस्पताल के पीछे सेक्टर-30 इलाके में तेज रफ्तार BMW ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गुल मोहम्मद और राजा को गंभीर चोटें आईं।
Noida News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और BMW कार सवार दो युवकों – अभिषेक और यश – को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
Noida News : प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि BMW की स्पीड काफी अधिक थी और टक्कर के बाद स्कूटी कई मीटर तक घिसटती चली गई। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Noida News : पुलिस ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में शोक की लहर है।









