Shahpur Fire Incident : बुरहानपुर: भावसा में भीषण आग से 60 ट्राली चारा जलकर खाक, पशुपालकों के सामने खड़ा हुआ संकट

Shahpur Fire Incident : बुरहानपुर। जिले के शाहपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भावसा (मोरखेड़ा) में भीषण आगजनी का मामला सामने आया है। यहाँ पशुओं के लिए जमा करके रखा गया करीब 60 ट्राली चारा अचानक लगी आग की चपेट में आ गया। इस हादसे में लाखों रुपये का चारा जलकर खाक हो गया है, जिससे पशुपालकों के सामने बारिश के मौसम में चारे का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

डेढ़ लाख का नुकसान, ग्रामीणों में हड़कंप प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भावसा में गवली समाज के परिवारों ने आगामी मानसून और बारिश के मौसम को देखते हुए पशुओं के चारे का भंडारण किया था। पशु मालिक वालजी गवली ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक कुछ समझ आता, तब तक चारे का बड़ा हिस्सा जल चुका था। अनुमान के मुताबिक, जलकर खाक हुए चारे की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। आग की लपटें देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रशासन ने किया पंचनामा, मुआवजे की मांग घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक किसानों की मेहनत और साल भर का जमा स्टॉक राख में बदल चुका था। सूचना मिलने पर पटवारी शैलेंद्र गढ़वाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और नुकसान का आकलन कर पंचनामा तैयार किया।

पशुपालकों का कहना है कि उन्होंने आसपास के किसानों के खेतों से बड़ी मेहनत से यह चारा खरीदकर जमा किया था। अब पशुओं के खिलाने के लिए उनके पास कुछ नहीं बचा है। पीड़ितों ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की गुहार लगाई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Dongargarh Crime: कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का आरोप

Dongargarh Crime: डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के सनसिटी क्षेत्र में...

Related Articles

Popular Categories