Sunday, August 30, 2026
Home Madhya Pradesh Satna Crime News : आखिर ऐसा क्या हुआ की सतना में दोस्त...

Satna Crime News : आखिर ऐसा क्या हुआ की सतना में दोस्त ने दोस्त को मार दी गोली…

Satna Crime News
Satna Crime News

Satna Crime News : सतना । सतना शहर के बढ़ैया टोला इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ मोबाइल छीनने के विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल युवक सत्यम शुक्ला को रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Satna Crime News : गणेश प्रतिमा दिखाने के बहाने ले गए और फिर मारी गोली

मृतक के मामा, धीरेंद्र द्विवेदी ‘धीरूं’, ने बताया कि उनका भांजा सत्यम घर पर था, तभी उसके कुछ दोस्त उसे गणेश प्रतिमा दिखाने के बहाने अपने साथ ले गए। वे सभी बढ़ैया टोला स्थित एक चाय की दुकान पर पहुँचे, जहाँ सत्यम और उसके दोस्तों के बीच मोबाइल को लेकर छीना-झपटी शुरू हो गई।

Satna Crime News

जब सत्यम ने इसका विरोध किया, तो उसके दोस्त उसका गला दबाने लगे। जैसे ही सत्यम को मौका मिला, उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ने के लिए युवकों ने उस पर पहला फायर किया, जिससे वह बच निकला। इसके बाद उन्होंने सत्यम को पकड़ लिया और उसके सीने में गोली मार दी।

गहरी दुश्मनी का अंदेशा

सत्यम को तुरंत उपचार के लिए सतना से रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहाँ पहुँचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। जिस तरह से दोस्तों ने मिलकर उसके सीने में गोली मारी, उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनके बीच कोई गहरी दुश्मनी रही होगी। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here