Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Niwari News : निवाड़ी के ढिमरपुरा पंचायत भवन में पुताई के नाम...

Niwari News : निवाड़ी के ढिमरपुरा पंचायत भवन में पुताई के नाम पर बड़ा घोटाला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 1.62 लाख का फर्जी बिल, देखें वीडियो

0
130
Niwari News
Niwari News

Niwari News : निवाड़ी/देवेश गुप्ता। निवाड़ी जिले की ग्राम पंचायत ढिमरपुरा में पंचायत भवन की पुताई और पुटीन के नाम पर कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक बिल में 1,62,000 रुपये की राशि खर्च दिखाए जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Niwari News : बिल के अनुसार, पंचायत भवन की पुटीन में 80 बोरी सामग्री दर्शाई गई है, जो भवन की वास्तविक स्थिति को देखते हुए अत्यधिक बताई जा रही है। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक की मिलीभगत से अनावश्यक खर्च दिखाकर यह बिल तैयार किया गया है।

 

 

Niwari News : सूत्रों का कहना है कि पांचवें राज्य वित्त आयोग के तहत निकाली गई राशि में हेरफेर किया गया है। ग्रामीणों को यह भी कहना है कि वास्तविकता में भवन की मरम्मत या पुताई इतनी महंगी नहीं हो सकती, जितना बिल में दिखाया गया है।

 

 

Niwari News : इस पूरे मामले में जब जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच तकनीकी टीम से कराई जाएगी। अगर अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”शहडोल के बाद अब निवाड़ी से आया यह मामला पंचायत स्तर पर जारी वित्तीय अनियमितताओं की एक और मिसाल बन गया है।

 

 

 

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here