M.P News : रीवा जोन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर, 1 साल में हजारों केस दर्ज, IG ने दी पूरी रिपोर्ट

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क (रीवा): रीवा जोन में नशे और अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। स्थानीय कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत ने पिछले एक वर्ष (1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026) के दौरान की गई कार्रवाई का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान

आईजी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देश पर पूरे जोन में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 11,132 प्रकरण दर्ज किए गए और 11,333 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान 33,717 लीटर देशी, 22,613 लीटर अंग्रेजी और 25,755 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत करीब 3.83 करोड़ रुपये आंकी गई। इसके अलावा शराब तस्करी में उपयोग किए गए 171 वाहनों को भी जब्त किया गया।

कॉम्बिंग गश्त में बड़ी धरपकड़

अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए जोन के सभी जिलों में 11 बार विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान 1,920 स्थायी वारंटी और 4,408 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गए।इसके साथ ही 3,378 निगरानी बदमाशों और 4,460 गुंडा तत्वों की जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

Read more : M.P News : बरगी में चीतल पर कुत्तों का हमला, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप

ड्रग्स के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई

ऑपरेशन प्रहार 1.0 और 2.0 के तहत NDPS एक्ट के अंतर्गत 705 प्रकरण दर्ज कर 1,142 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 2,773 किलोग्राम गांजा, 75,075 कोरेक्स शीशियां, 4 लाख से ज्यादा नशीली गोलियां, अफीम, स्मैक, हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद की।
जब्त नशीले पदार्थों की कुल कीमत करीब 5.38 करोड़ रुपये बताई गई। साथ ही 222 वाहनों को भी जब्त किया गया।

अपराध पर कड़ा नियंत्रण

आईजी गौरव राजपूत ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रीवा जोन में इस व्यापक अभियान से साफ संकेत मिलता है कि पुलिस अब अपराध और नशे के नेटवर्क पर लगातार सख्ती बरत रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *