Ghampaur Police : टेंट हाउस में बदमाशों का तांडव : तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

0
99

Ghampaur Police : जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र स्थित चुंगी चौकी में बीती रात बदमाशों ने एक टेंट हाउस में जमकर उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ की और दुकान को आग के हवाले कर दिया। घटना का पूरा घटनाक्रम पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें बदमाशों को दुकान में आग लगाते और सामान तहस-नहस करते हुए साफ देखा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, वारदात से कुछ घंटों पहले ही टेंट हाउस संचालक के बेटे के साथ बदमाशों की मारपीट हुई थी, जिसके बाद बदमाशों ने बदला लेने की नीयत से टेंट हाउस पर हमला कर दिया। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

Ghampaur Policeघटना की सूचना मिलने पर घमापुर पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने में स्थानीय लोगों की मदद ली गई। पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय व्यापारियों ने इस घटना पर रोष व्यक्त करते हुए क्षेत्र में लगातार बढ़ रही अपराधिक वारदातों पर चिंता जताई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here