Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior News :ग्वालियर पहुंचीं सरोज पांडे, बोलीं – कांग्रेस ने इमरजेंसी में...

Gwalior News :ग्वालियर पहुंचीं सरोज पांडे, बोलीं – कांग्रेस ने इमरजेंसी में संविधान का किया था मजाक

Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News :ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे आज ग्वालियर पहुंचीं। वे देश में आपातकाल की 50वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इस अवसर पर उन्होंने इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल को देश के लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला बताया।

Gwalior News :मीडिया से बात करते हुए सरोज पांडे ने कहा, आज भारतीय जनता पार्टी आपातकाल की 50वीं बरसी को काले दिवस के रूप में मना रही है। किस तरह से एक परिवार की मुखिया ने अपना वर्चस्व बचाने और प्रधानमंत्री पद से हटने से बचने के लिए आपातकाल थोप दिया था, यह देश कभी नहीं भूलेगा।

Gwalior News :कांग्रेस द्वारा सत्याग्रह और उपवास आंदोलन को लेकर उन्होंने तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस को नैतिकता पर कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने इमरजेंसी के समय संविधान का मजाक उड़ाया, उसमें कई संशोधन किए और धाराओं में बदलाव कर लोकतंत्र को कुचला। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी भी 25 जून को ग्वालियर में उपवास आंदोलन करने जा रही है, जिसको लेकर अब सियासी बयानबाजी और तेज हो गई है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here