Chhindwara News:कोतवाल साहब से नही संभल रही कोतवाली, आए दिन कोतवाली के सामने हो रहा हंगामा, बदमाशों के हौसले बुलंद….. बदमाशों को नहीं है पुलिस का खौफ.

Sanjay Sahu
Chhindwara News

Chhindwara News:छिंदवाड़ा: शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने सरेराह एक महिला के साथ मारपीट की और कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैला दी। यह पूरी घटना कोतवाली थाने के ठीक सामने अस्पताल गेट के पास घटित हुई।

Chhindwara News:क्या है पूरा मामला?

Chhindwara News:मिली जानकारी के अनुसार, चर्च कंपाउंड निवासी श्रीमती संगीता कपाले शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपने कुत्ते के साथ टहल रही थीं। इसी दौरान गुलाबरा निवासी हर्ष तिवारी अपने करीब एक दर्जन हथियारबंद साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने महिला को धमकाते हुए उसके बेटे को ‘समझ लेने’ की चेतावनी दी और वहां खड़ी स्कूटी (MP 28 ZD 6024) और बुलेट (MP 28 ML 4122) में रॉड से तोड़फोड़ शुरू कर दी।

Chhindwara News:थाने के सामने दोबारा हमला

Chhindwara News:हैरानी की बात यह रही कि जब पीड़िता एक परिचित के वाहन (स्कॉर्पियो क्रमांक MP 28 JQ 5815) से शिकायत दर्ज कराने थाने की ओर जा रही थी, तब अस्पताल गेट के सामने आरोपियों ने दोबारा हमला कर दिया। बदमाशों ने वाहन पर पत्थर फेंककर कांच तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

 

Chhindwara News:पुलिसिया कार्रवाई.

Chhindwara News:कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए हर्ष तिवारी, साबिर खान, विनय सल्लाम, ऋधु धुर्वे, अभिनेष उर्फ मन्नू तिवारी और रोशन काले सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *