Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal M.P News : मप्र विधानसभा का आज अंतिम दिन! 21 मुद्दों पर...

M.P News : मप्र विधानसभा का आज अंतिम दिन! 21 मुद्दों पर हंगामा तय, विपक्ष का बड़ा हमला

mp vidhan sabha
मप्र विधानसभा

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का पांचवां और अंतिम दिन बेहद हलचल भरा रहने वाला है। प्रश्नोत्तर काल के बाद विपक्ष बड़ी संख्या में ध्यानाकर्षण सूचनाओं के माध्यम से सरकार को कठघरे में खड़ा करने की तैयारी में है। कुल 21 मुद्दों के साथ कांग्रेस आज सरकार से जवाबदारी तय करने की मांग करेगी। कई महत्वपूर्ण, संवेदनशील और जनहित से जुड़े विषयों पर आज सदन में तीखी बहस की पूरी संभावना है।

सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कथित अवैध कटाई पर टकराव
चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र सिंगरौली जिले में कथित रूप से 6 लाख पेड़ों की अवैध कटाई का मामला रहेगा। कांग्रेस का आरोप है कि खनन और सड़क परियोजनाओं के नाम पर वन भूमि को निर्वन क्षेत्र घोषित कर बड़े पैमाने पर पेड़ों का सफाया किया गया। आरोपों में स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत की बात भी कही जा रही है।विपक्ष इसे “पर्यावरण का सबसे बड़ा घोटाला” बताते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई और जांच की मांग करेगा।

Read More : Putin Delhi Visit : दिल्ली की ठंड में भी गर्म रही PM मोदी-पुतिन की मुलाकात! ऐसा रहा दौरे का पहला दिन

आरजीपीवी में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार का मुद्दा भी गरमाएगा सदन
भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में वित्तीय अनियमितताओं, अनियमित नियुक्तियों, निर्माण कार्यों में गड़बड़ी और फंड दुरुपयोग का मुद्दा भी सदन में गर्म रहने वाला है। विपक्ष विश्वविद्यालय प्रशासन की जवाबदेही तय करने और विशेष जांच कमेटी बनाने की मांग करेगा।

स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े गंभीर मामले

कई संवेदनशील घटनाओं पर भी ध्यानाकर्षण दिया जाएगा—

  • एमवाय अस्पताल, इंदौर : चूहों के हमले से नवजात की मौत
  • 108 एम्बुलेंस सेवा : समय पर न पहुंचने की शिकायतें
  • रतलाम निजी स्कूल : छात्र द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला

इन मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा कि प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही कैसे और क्यों हुई।

अन्य प्रमुख मुद्दे जिन पर आज गरमाएंगे सदस्य

  • बाणसागर परियोजना प्रभावित परिवारों का पुनर्वास
  • मौसम आधारित उद्यानिकी फसलों पर कम बीमा राशि
  • जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति विवाद
  • टीकमगढ़ में सरकारी भवनों का हैंडओवर लंबित
  • विभाजित भूखंडों की अनुज्ञा पर रोक
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की सेवा नीति संशोधन
  • किसानों की आर्थिक स्थिति सुधार हेतु वित्तीय व्यवस्था की मांग

इसके साथ ही सत्र के अंतिम दिन अनुपूरक बजट पारित होने की पूरी संभावना है।विपक्ष के तेवर और सरकार की सफाई के बीच आज का दिन राजनीतिक रूप से काफी गर्म रहने वाला है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here