Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Sheopur MP News : नदी के उफान ने छीन ली दो जिंदगियां,...

Sheopur MP News : नदी के उफान ने छीन ली दो जिंदगियां, डूबने से बाप-बेटे की मौत….

0
113
Sheopur MP News
Sheopur MP News

श्योपुर (मध्य प्रदेश)। Sheopur MP News : सावन की बारिश खुशहाली लाती है, लेकिन कभी-कभी कयामत भी बन जाती है। श्योपुर जिले के एक गांव में बाप-बेटे खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक नदी का उफान मौत बनकर टूटा। देखते ही देखते खेत में पानी भर गया और पिता-पुत्र उसमें समा गए।

Sheopur MP News : ग्रामीणों ने जब तक कुछ समझा और मदद के लिए दौड़े, दोनों पानी के तेज बहाव में डूब चुके थे। कई घंटे बाद जब पानी घटा, तो गांव वालों को वो मंजर देखने को मिला जिसने सबकी आंखें नम कर दीं। दोनों के शव खेत में एक-दूसरे से लिपटे मिले, मानो आखिरी सांस तक एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा।

गांव में मातम पसरा है, हर कोई ये कह रहा है कि बारिश और नदी की इस बेकाबू रफ्तार ने दो जिंदगियों को निगल लिया। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here