Monday, September 28, 2026
Home Business LPG New Rules: 1 जुलाई से LPG से जुड़े कई नियम बदल...

LPG New Rules: 1 जुलाई से LPG से जुड़े कई नियम बदल सकते हैं, जानिए आपके लिए क्या होगा नया

LPG New Rules
LPG New Rules

LPG New Rules: नई दिल्ली: 1 जुलाई से एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं के लिए कुछ नए नियम लागू हो सकते हैं। इनका असर खासकर उन लोगों पर पड़ेगा, जिनके इलाके में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध है।

LPG New Rules: PNG वाले क्षेत्रों में LPG कनेक्शन पर असर

LPG New Rules: सरकार के नए नियम के अनुसार, जिन इलाकों में PNG की सुविधा मौजूद है, वहां रहने वाले उपभोक्ताओं को LPG की जगह PNG अपनाना होगा। यदि तय समय तक ऐसा नहीं किया गया, तो उनका LPG कनेक्शन बंद किया जा सकता है।

LPG New Rules: हालांकि, जो लोग अपनी मर्जी से LPG कनेक्शन सरेंडर करेंगे, उन्हें एक कूपन दिया जाएगा। इसकी मदद से जरूरत पड़ने पर वे भविष्य में अपना LPG कनेक्शन दोबारा शुरू करा सकेंगे।

LPG New Rules: ई-केवाईसी कराना जरूरी

LPG New Rules: सभी LPG उपभोक्ताओं के लिए **ई-केवाईसी (e-KYC)** पूरा करना भी जरूरी है। यदि समय पर ई-केवाईसी नहीं कराई गई, तो गैस कनेक्शन प्रभावित हो सकता है और सिलेंडर बुकिंग में परेशानी आ सकती है। जिन लोगों ने पहले ही e-KYC पूरी कर ली है, उन्हें कुछ करने की जरूरत नहीं है।

LPG New Rules: कमर्शियल LPG पर राहत

LPG New Rules: सरकार ने कमर्शियल LPG की सप्लाई पर लगी कुछ पाबंदियां पहले ही हटा दी हैं। इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि घरेलू LPG से जुड़े कुछ नियमों में भी राहत मिल सकती है।

LPG New Rules: बुकिंग नियमों में बदलाव की उम्मीद

LPG New Rules: फिलहाल शहरों में नया सिलेंडर बुक कराने के लिए 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन का इंतजार करना पड़ता है। यह नियम जमाखोरी रोकने के लिए लागू किया गया था। अब हालात सामान्य होने के बाद इस अवधि को कम किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here