Thursday, June 18, 2026
30.5 C
Raipur

बंगाल में सत्ता का महासंग्राम! क्या पहली बार खिलेगा कमल या दीदी फिर चैंपियन…4 मई को तस्वीर होगी साफ़

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से पहले एग्जिट पोल ने राज्य की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। ज्यादातर सर्वे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सत्ता पर संकट के संकेत मिले हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी एग्जिट पोल को खारिज करते हुए दावा किया है कि उनकी पार्टी 200 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर सरकार बनाएगी।

दो चरणों में हुई थी बंगाल में वोटिंग

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान कराया गया था। पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले गए, जबकि दूसरे चरण में 8 जिलों की 142 सीटों पर मतदान हुआ।

राज्य में कुल मतदान प्रतिशत 92.47 फीसदी से ज्यादा दर्ज किया गया। पहले चरण में 93.19 प्रतिशत और दूसरे चरण में 91.66 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसे लोकतंत्र के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है।

एग्जिट पोल में BJP को बढ़त

विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल ने बंगाल में BJP की स्थिति मजबूत दिखाई है। कई सर्वे में पार्टी को बहुमत के आंकड़े 148 से ऊपर सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
Read more : Bargi Dam Accident : बरगी बांध क्रूज हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, अंतिम दो शव मिलने के साथ मृतकों की संख्या हुई 13

प्रमुख एग्जिट पोल के अनुमान

  • पोल डायरी: BJP 142-171 सीटें, TMC 99-127 सीटें
  • प्रजापोल: BJP 178-208 सीटें, TMC 85-110 सीटें
  • चाणक्या स्ट्रेटजी: BJP 150-160 सीटें, TMC 130-140 सीटें
  • Peoples Pulse: BJP 150-175 सीटें, TMC 118-138 सीटें
  • MATRIZE: BJP 146-161 सीटें, TMC 125-140 सीटें

इन आंकड़ों ने बंगाल की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है कि क्या इस बार राज्य में पहली बार कमल खिल सकता है।

ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल को बताया ‘हेरफेर’

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये सर्वे “स्टॉक मार्केट के हेरफेर” की तरह हैं और जनता का असली जनादेश इससे बिल्कुल अलग होगा।

ममता ने दावा किया कि TMC 200 से ज्यादा सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने चुनाव में धांधली के आरोप भी लगाए।

काउंटिंग से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

मतगणना से पहले पश्चिम बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और मजबूत किया गया है। स्ट्रॉन्ग रूम और EVM को लेकर उठे विवादों के बीच चुनाव आयोग ने 165 अतिरिक्त काउंटिंग ऑब्जर्वर और 77 पुलिस ऑब्जर्वर तैनात किए हैं।चुनाव आयोग का कहना है कि मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी।

4 मई को आएंगे नतीजे

अब पूरे देश की नजर 4 मई को आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हुई है। बंगाल में ममता बनर्जी की वापसी होगी या BJP पहली बार सत्ता तक पहुंचेगी, इसका फैसला मतगणना के दिन साफ हो जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories