Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Maa Bamleshwari Temple Dongargarh : डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान भक्ति भाव: शिवराज...

Maa Bamleshwari Temple Dongargarh : डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान भक्ति भाव: शिवराज सिंह चौहान ने की माँ बम्लेश्वरी की आरती, ट्रस्ट समिति ने किया स्वागत

0
223

Maa Bamleshwari Temple Dongargarh : डोंगरगढ़/राजनांदगांव। केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर माथा टेका। चंद्रगिरि में आयोजित धार्मिक महोत्सव में सम्मिलित होने के पश्चात वे शक्तिपीठ पहुंचे और विधि-विधान से आदि शक्ति की पूजा-अर्चना की।

मंदिर के गर्भगृह में पूजन के दौरान श्री चौहान ने माँ बम्लेश्वरी से देश और विशेष रूप से मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ की जनता की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए मंगल कामना की। उनके साथ छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय ने भी माँ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर आगमन पर माँ बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा और जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। दर्शन के पश्चात श्री चौहान ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की सराहना की और डोंगरगढ़ की इस पावन धरा को आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बताया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here