Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : जंगल में माओवादियों का आईईडी डंप बरामद, सुरक्षा बलों...

CG NEWS : जंगल में माओवादियों का आईईडी डंप बरामद, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

0
130
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : दंतेवाड़ा। जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के बारसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुफा के जंगली पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए आईईडी विस्फोटकों के एक डंप को बरामद कर सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।

CG NEWS : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन के मार्गदर्शन में जिले में लगातार नक्सल गश्त और सर्चिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 22 जनवरी 2026 को थाना बारसूर क्षेत्र के ग्राम गुफा के वन क्षेत्र में माओवादियों द्वारा आईईडी लगाए जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर 27 जनवरी की सुबह 6 बजे से ग्राम गुफा और आसपास के वन क्षेत्र में डी-माइनिंग कार्रवाई शुरू की गई।

CG NEWS : सघन तलाशी के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटक डंप को चिन्हित किया गया। संयुक्त सर्च ऑपरेशन में सहायक कमांडेंट हिमांशु के नेतृत्व में यंग प्लाटून/195 बटालियन, बम डिस्पोजल टीम तथा थाना बारसूर की सिविल पुलिस शामिल रही। इस अभियान का समग्र नेतृत्व अनिल कुमार सिंह, कमांडेंट 195 बटालियन द्वारा किया गया।

CG NEWS : तलाशी के दौरान मौके से एक डायरेक्शनल पाइप बम (एक डेटोनेटर सहित, लगभग 5 किलोग्राम वजन) और एक प्रेशर कुकर आईईडी (लगभग 15 मीटर वायर के साथ, वजन करीब 5 किलोग्राम) बरामद किया गया।

CG NEWS : बरामद समस्त विस्फोटक सामग्री को बीडीडीएस टीम द्वारा निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे सुरक्षा बलों और आम नागरिकों को होने वाली संभावित क्षति को समय रहते टाल दिया गया।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here