Chaitanya Baghel judicial custody : शराब घोटाला मामला : ईडी कोर्ट से राहत नहीं मिली, चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड 12 नवंबर तक बढ़ी

VIKASH KHALKHO
Chaitanya Baghel

Chaitanya Baghel judicial custody : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड 12 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। बुधवार को रिमांड अवधि समाप्त होने पर चैतन्य को न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें पुनः 12 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

Chaitanya Baghel judicial custody : Read More : Chaitanya Baghel :चैतन्य बघेल को एसीबी-ईओडब्ल्यू ने किया कोर्ट में पेश, 13 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

दो दिन पहले ही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की विशेष अदालत ने चैतन्य बघेल की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इसके चलते उन्हें न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा।

सूत्रों के अनुसार, इस बार ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने चैतन्य से पूछताछ के लिए रिमांड की मांग नहीं की। बताया गया है कि जांच एजेंसियों द्वारा आवश्यक पूछताछ पहले ही पूरी कर ली गई है।

Chaitanya Baghel judicial custody : Read More : Chaitanya Baghel :शराब घोटाला-मनी लॉन्ड्रिंग केस: चैतन्य बघेल चौथी बार जेल, 14 दिन की न्यायिक रिमांड में ED करेगी नई पूछताछ

गौरतलब है कि चैतन्य बघेल को 16 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया गया था। तब से वे रायपुर की केंद्रीय जेल में बंद हैं। उन पर राज्य में हुए बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े आर्थिक अनियमितताओं में शामिल होने का आरोप है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *