Chhattisgarh postal circle : 6 माह के कार्यकाल के बाद सीपीएमजी सुवेन्दु स्वाईं का तबादला, अब संभालेंगे भारतीय डाक बोर्ड में नई जिम्मेदारी

VIKASH KHALKHO

Chhattisgarh postal circle : रायपुर। छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के महाडाकपाल (सीपीएमजी) सुवेन्दु स्वाईं का तबादला कर दिया गया है। स्वाईं को पदोन्नत करते हुए भारतीय डाक बोर्ड में सदस्य (कार्मिक) के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें मंजू कुमार के स्थान पर पदस्थ किया गया है, जो 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रही हैं।

स्वाईं के तबादले के बाद फिलहाल छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में सीपीएमजी का पद रिक्त हो गया है। नए महाडाकपाल की नियुक्ति का आदेश अभी जारी नहीं हुआ है।

Chhattisgarh postal circle : Read More : Chhattisgarh Mahatari controversy : छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति विवाद : अग्रवाल समाज में उबाल: अमित बघेल के विवादित बयान से छत्तीसगढ़ में सामाजिक सौहार्द पर संकट

गौरतलब है कि सुवेन्दु स्वाईं (1990 बैच के भारतीय डाक सेवा अधिकारी) को इस वर्ष मार्च 2025 में भुवनेश्वर से स्थानांतरित कर छत्तीसगढ़ का सीपीएमजी नियुक्त किया गया था। उन्होंने मई माह में पदभार ग्रहण किया था। उस दौरान उन्होंने लगभग दो माह तक मध्यप्रदेश डाक परिमंडल के सीपीएमजी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला था।

Chhattisgarh postal circle : Read More : Chhattisgarh SIR : छत्तीसगढ़ में भी शुरू होगा SIR: 28 अक्टूबर से मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज

करीब छह महीने के कार्यकाल के बाद अब उनका तबादला भारतीय डाक बोर्ड में कर दिया गया है। स्वाईं इससे पहले वर्ष 1994-95 के दौरान रायपुर में वरिष्ठ डाक अधीक्षक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *