CG NEWS : धान खरीदी में अव्यवस्था से नाराज किसानों का चक्काजाम, स्टेट हाईवे पर आवागमन बाधित

0
106
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : जशपुर: जशपुर जिले के बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम बिमड़ा स्थित धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था से परेशान किसानों ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे अंबिकापुर–जशपुर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। इससे मार्ग पर आवागमन कुछ समय के लिए पूरी तरह प्रभावित हो गया।

CG NEWS : किसानों का आरोप है कि बिमड़ा धान खरीदी केंद्र में प्रबंधन व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी हुई है। केंद्र प्रबंधक कभी धान को अधिक सूखा तो कभी अधिक गीला बताकर खरीदी से इनकार कर देते हैं, जिसके कारण किसानों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

CG NEWS : बुधवार सुबह सैकड़ों किसान एकजुट होकर स्टेट हाईवे पर बैठ गए और ट्रैक्टर खड़े कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। चक्काजाम की सूचना मिलते ही बगीचा के अनुविभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here