Indigo Flight Emergency Landing : इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग…..

Parivesh
रायपुर में इंडिगो संकट जारी

इंदौर। Indigo Flight Emergency Landing :  सुबह इंदौर से रायपुर के लिए उड़ान भर रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में अचानक तकनीकी समस्या आने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। उड़ान भरने के महज आधे घंटे बाद विमान में फॉल्स अलार्म सक्रिय हो गया, जिसके चलते पायलट को तत्काल आपातकालीन लैंडिंग का निर्णय लेना पड़ा।

Indigo Flight Emergency Landing : फ्लाइट सुबह 6:30 बजे इंदौर एयरपोर्ट से रवाना हुई थी, लेकिन 7:15 बजे पायलट ने विमान को देवी अहिल्या हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार दिया। इस दौरान यात्रियों ने हल्का झटका महसूस किया और कुछ समय के लिए घबराहट की स्थिति बन गई।

एयरलाइन ने सुरक्षा कारणों से इंदौर-रायपुर की यह उड़ान रद्द कर दी और यात्रियों को पूरा किराया लौटा दिया गया। तकनीकी टीम ने फ्लाइट की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अहमदाबाद हादसे के बाद एयरलाइंस कंपनियां अब तकनीकी संकेतों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।

इस घटना ने एक बार फिर हवाई यात्रा की सुरक्षा और तकनीकी निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। एयरलाइंस प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए ऐसे किसी भी संकेत को हल्के में नहीं लिया जाता।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *