Bilaspur Fraud : अश्लील वीडियो’ देखने का झूठा आरोप, फिर ठग लिए लाखों….

Parivesh
Bilaspur Fraud : अश्लील वीडियो’ देखने का झूठा आरोप, फिर ठग लिए लाखों....

बिलासपुर । Bilaspur Fraud : छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन ठगी का एक बेहद शातिराना मामला सामने आया है। बिलासपुर के सकरी इलाके में एक सिक्योरिटी गार्ड को साइबर ठगों ने केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर डराया और अश्लील वीडियो देखने का झूठा आरोप लगाकर उसे डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी दी। ठगों ने मनोवैज्ञानिक दबाव बनाकर उससे किस्तों में करीब साढ़े चार लाख रुपये वसूल लिए।

Bilaspur Fraud : पीड़ित गार्ड दिलीप तिवारी ने डर के मारे यह रकम ठगों के बताए अकाउंट में ट्रांसफर कर दी थी। इतना ही नहीं, पैसे जुटाने के लिए उसने रिश्तेदारों से उधार लिया और कई बार झूठ भी बोला। जब रिश्तेदारों ने दोबारा उधारी मांगने पर शक जताया और सख्ती से पूछताछ की, तब जाकर असली कहानी सामने आई।

गार्ड की शिकायत पर सकरी थाना पुलिस ने तत्काल धोखाधड़ी का केस दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके खाते से ट्रांसफर हुए 2.5 लाख रुपये होल्ड करा लिए हैं। फिलहाल साइबर सेल जांच में जुटी है और फोन नंबरों की ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है।

यह मामला बताता है कि कैसे फर्जी पहचान और डराने-धमकाने की रणनीति अपनाकर साइबर अपराधी अब सीधे-सरल लोगों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी कॉल पर भरोसा न करें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन या थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *