CG News : अंबिकापुर में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, ब्रेकअप के चलते युवती की मौत, वीडियो वायरल

0
267

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ब्रेकअप से नाराज बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड भारती टोप्पो (27) की पेट्रोल पंप पर चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी जोगेंद्र पैकरा (28) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, भारती टोप्पो रिंगरोड चोपड़ापारा में संचालित श्री कृपा फ्यूल्स पेट्रोल पंप में पांच महीने से काम कर रही थी। कुछ समय पहले उसने जोगेंद्र पैकरा से ब्रेकअप कर लिया था। गुरुवार सुबह 11.40 बजे जोगेंद्र बिना नंबर वाली बाइक से पेट्रोल पंप पहुंचा और एयर पिस्टल व चाकू लेकर भारती पर हमला कर दिया।

Read More : Bhopal News : आय-व्यय का ब्यौरा न देने पर 6 राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस…

युवती ने बचने के लिए सड़क की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे दौड़ाकर पेट में चाकू मार दिया। पास खड़े कर्मचारियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी चाकू वहीं फेंककर गली में भाग गया। स्थानीय लोगों और होटल संचालक ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी।

भारी घायल भारती को तुरंत मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More : Bhopal News : हबीबगंज में लव जिहाद का मामला, जिम ट्रेनर और युवती होटल में पकड़े गए…

पुलिस कार्रवाई:

  • आरोपी जोगेंद्र पैकरा को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

  • वारदात में इस्तेमाल चाकू और बाइक जब्त कर ली गई है।

  • प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि आरोपी हत्या की नियत से पेट्रोल पंप पहुंचा था।

Share The News
Previous articleDussehra 2025: जब देशभर में मनता है विजय का जश्न, ये समुदाय करता है रावण के लिए शोक
Next articleRaipur News : तेल का ‘काला कारोबार’ ध्वस्त : रिंग रोड-3 पर 42.90 लाख का अवैध यार्ड पकड़ा गया….
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here