Korba News : शादी में स्टंट करना पड़ा भारी, दूल्हे की गोद में बैठे मासूम की मौत…

कोरबा। Korba News : जिले में एक शादी समारोह के दौरान खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब दूल्हे की गाड़ी चलाते हुए उसके जीजा ने स्टंट करने की कोशिश में वाहन से नियंत्रण खो दिया। यह गाड़ी सीधे डीजे वाहन से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि दूल्हे की गोद में बैठा डेढ़ साल का मासूम बच्चा मौके पर ही दम तोड़ बैठा। वहीं, गाड़ी चला रहा दूल्हे का जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बारात में गाड़ियों का काफिला चल रहा था और उत्साह में दूल्हे के जीजा ने गाड़ी को स्टंट मोड में तेज रफ्तार से चलाना शुरू किया। तभी अचानक उसका नियंत्रण बिगड़ गया और हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। इस दर्दनाक घटना से शादी की खुशियां गम में बदल गईं और परिजनों में शोक का माहौल है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories