Raipur News : रायपुर में सूदखोर तोमर बंधुओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अवैध दफ्तर पर चला बुलडोजर, दोनों भाई अब भी फरार

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News : रायपुर : सूदखोरी और अपराध के मामलों में कुख्यात तोमर बंधुओं के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई तेज हो गई है। गुरुवार को नगर निगम और पुलिस की टीम ने भाटागांव इलाके में स्थित उनके दफ्तर पर बुलडोजर चलाया। बताया जा रहा है कि यह दफ्तर बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से बनाया गया था और यहीं से तोमर बंधु सूदखोरी का धंधा संचालित करते थे।

Raipur News : जानकारी के अनुसार, फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर ने यह दफ्तर अपनी पत्नी भावना तोमर के नाम पर खोल रखा था। रोहित और उसका भाई वीरेंद्र तोमर इसी जगह से अवैध रूप से ब्याज पर पैसे देने का काम करते थे। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार हैं और कोर्ट से उनकी गिरफ्तारी के वारंट भी जारी हो चुके हैं।

Raipur News : कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की विशेष टीम ‘प्रहरी’ भी मौजूद थी। निगम की टीम ने दफ्तर में रखे सामान को बाहर निकालना शुरू कर दिया है और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

 

 

Raipur News : पुलिस ने इससे पहले रोहित तोमर की पत्नी भावना उर्फ रुचि तोमर को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उसने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए और संपत्तियों की जानकारी दी। पुलिस ने इस दौरान एक लग्जरी जैगुआर कार भी बरामद की थी, जो भिलाई निवासी मनोज कुमार वर्मा की थी। मनोज ने पांच साल पहले तोमर बंधुओं से तीन लाख रुपए उधार लिए थे और बदले में कार गिरवी रखी थी। मनोज ने अब तक आठ लाख रुपए चुका दिए थे, फिर भी कार लौटाई नहीं गई थी।

Raipur News : इसके अलावा वीरेंद्र तोमर की पत्नी शुभ्रा सिंह उर्फ नेहा को भी पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। उस पर एक्सटॉर्शन, कर्जा एक्ट और एक यूट्यूबर व उसके कैमरामैन को बंधक बनाकर मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली की एक महिला और मध्यप्रदेश के एक व्यक्ति सहित दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। तोमर बंधुओं की तलाश अब भी जारी है और पुलिस उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

 

 

READ MORE :Dabra News : डबरा के मुक्तिधाम में रखवाले बने चोर अब किस पर करें भरोसा, कबाड़ में बेचने भेजा सामान – जनता में आक्रोश

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *