Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh CG crime meeting: रायगढ़ पुलिस की क्राइम मीटिंग में अपराधियों पर सख्ती,...

CG crime meeting: रायगढ़ पुलिस की क्राइम मीटिंग में अपराधियों पर सख्ती, एसएसपी ने दिए कड़े निर्देश

गौरी शंकर गुप्ता / रायगढ़:  रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों की महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में लंबित अपराधों, कानून व्यवस्था, नशा कारोबार, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और सामुदायिक पुलिसिंग को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

CG crime meeting: क्राइम मीटिंग को तीन चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें रायगढ़, धरमजयगढ़ और खरसिया अनुभाग सहित पुलिस की विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक से पहले एसएसपी ने अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर लंबित अपराधों और विवेचना की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए थे।

“ऑपरेशन तलाश” के तहत होगी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी

CG crime meeting: बैठक में लंबित गंभीर अपराधों की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए “ऑपरेशन तलाश” के तहत विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। जरूरत पड़ने पर पुलिस टीमों को अन्य राज्यों में भेजने की रणनीति भी बनाई गई। एसएसपी ने सीएसपी और एसडीओपी को लंबित मामलों के निराकरण की व्यक्तिगत जिम्मेदारी सौंपते हुए थाना प्रभारियों को प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने कहा।

READ MORE: IPL 2026 : रायपुर में बदला मौसम! RCB और मुंबई इंडियंस मैच पर बारिश का खतरा, बढ़ाई फैंस की टेंशन

हर संवेदनशील क्षेत्र में दिखे पुलिस की मौजूदगी

CG crime meeting: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने “विजुअल पुलिसिंग” को और मजबूत बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति लगातार दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने पेट्रोलिंग, बीट सिस्टम, फ्लैग मार्च और जनसंपर्क गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

नशे, जुआ और साइबर अपराध पर सख्ती

CG crime meeting: बैठक में “ऑपरेशन आघात” के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि ओडिशा से आने वाला गांजा जिले के किसी भी थाना क्षेत्र से नहीं गुजरना चाहिए। सभी थाना प्रभारियों को ढाबों की नियमित जांच करने, अवैध शराब बिक्री रोकने और ढाबों पर थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए गए।

CG crime meeting: इसके साथ ही धर्मकांटा की आड़ में चल रहे संदिग्ध कबाड़ कारोबार और ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों पर भी सख्त निगरानी रखने को कहा गया। “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन जुआ-सट्टा पर लगातार कार्रवाई जारी रखने के निर्देश भी दिए गए।

RAED MORE: CG NEWS: लैलूंगा अस्पताल का शव वाहन विवादों में, निजी घर में खड़ा करने के आरोप से मचा हड़कंप….

महिला सुरक्षा और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पर फोकस

CG crime meeting: बैठक में महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता, ट्रैफिक नियमों और नशा मुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। एसएसपी ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग मजबूत करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करने कहा।

CG crime meeting: इसके अलावा लंबित मर्ग, गुम इंसान और निगरानी बदमाशों की समीक्षा करते हुए सक्रिय अपराधियों को ए, बी और सी श्रेणी में चिन्हित कर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

CG crime meeting: बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना-चौकी प्रभारी और शाखा प्रमुख उपस्थित रहे। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here