Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh Police Delhi Raid : एसएसपी का कड़ा संदेश: “अपराधी कितना भी...

Raigarh Police Delhi Raid : एसएसपी का कड़ा संदेश: “अपराधी कितना भी शातिर हो, रायगढ़ पुलिस की प्रोफेशनल पुलिसिंग से बच पाना नामुमकिन”

Raigarh Police Delhi Raid : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़/खरसिया। खरसिया शहर से गायब हुई वेन्यू कार को बरामद करने में रायगढ़ पुलिस को अंतरराज्यीय स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देशन में खरसिया पुलिस की एक विशेष टीम ने दिल्ली में दबिश देकर चोरी की गई कार बरामद की और आरोपी मैकेनिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने न केवल कार की डुप्लीकेट चाबी बनाई थी, बल्कि पकड़े जाने से बचने के लिए कार की नंबर प्लेट बदलकर दिल्ली की फर्जी प्लेट लगा दी थी।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज घटना 6 मई 2026 की है, जब प्रार्थी संदीप कुमार ने अपनी वेन्यू कार (CG 04 MT 7666) घर के सामने से चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले और होटल स्टाफ से पूछताछ की, जिससे संदिग्ध मोहम्मद आमिर की पहचान हुई। तकनीकी विश्लेषण में आरोपी की लोकेशन दिल्ली पाई गई। जांच में यह भी सामने आया कि कार के मूल मालिक ने नवंबर 2025 में दिल्ली में वाहन की मरम्मत कराई थी, इसी दौरान आरोपी ने चोरी की योजना बनाई थी।

दिल्ली से गिरफ्तारी और ट्रांजिट रिमांड प्रधान आरक्षक शिव कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और तीन दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी मोहम्मद आमिर को हिरासत में लिया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने मरम्मत के दौरान ही डुप्लीकेट चाबी बना ली थी और जीपीएस सिस्टम की जानकारी होने के कारण वह आसानी से खरसिया आकर कार ले गया। आरोपी कार को डेंट-पेंट कर दूसरे राज्य में बेचने की तैयारी में था।

न्यायालय ने भेजा जेल पुलिस ने करीब 6 लाख रुपये मूल्य की कार जब्त की है। आरोपी के खिलाफ चोरी के साथ-साथ धोखाधड़ी की धारा 318 बीएनएस भी जोड़ी गई है। आरोपी को दिल्ली कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर रायगढ़ लाया गया, जहाँ खरसिया न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here