mnrega-checkdam-damage: छतरपुर जिले के महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत नौगांव जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बिकोरा में मनरेगा योजना के तहत निर्मित झिन्ना झोला नाला एनीकट चेकडैम क्षतिग्रस्त हो गया है। करीब 4 लाख रुपए की लागत से बने इस निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने भारी अनियमितता और घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने के आरोप लगाए हैं।

ग्राम पुतरी निवासी राजबहादुर सिंह ने आरोप लगाया कि पंचायत क्षेत्र में कराए गए कई विकास कार्य गुणवत्ता विहीन तरीके से किए गए हैं, जिससे शासन की राशि का दुरुपयोग हुआ है। उनका कहना है कि नाली निर्माण समेत अन्य कार्य भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए हैं।
mnrega-checkdam-damage: मामले को लेकर 6 मई 2026 को मुख्यमंत्री के नाम जिला पंचायत, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी गई। वहीं 7 मई को जनपद पंचायत नौगांव में भी आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
ग्रामीणों ने मांग की है कि गुणवत्ता हीन निर्माण के लिए जिम्मेदार लोगों, जिनमें पंचायत सचिव और सरपंच पर भी आरोप लगाए गए हैं, के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
mnrega-checkdam-damage: वहीं संबंधित पक्ष का कहना है कि यदि निर्माण कार्य क्षतिग्रस्त हुआ है तो उसकी मरम्मत कराई जाएगी और शिकायत की जानकारी मिलने के बाद सरपंच को इसे ठीक कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं।









