CG BREAKING : WRS कॉलोनी में अवैध भवन में चल रही प्रार्थना सभा पर विवाद, बजरंग दल और विहिप ने किया विरोध प्रदर्शन

CG BREAKING : रायपुर : डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में अवैध रूप से बने एक भवन में चल रही प्रार्थना सभा को लेकर रविवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। धर्मांतरण की आशंका को लेकर जुटे इन संगठनों के प्रदर्शन के चलते मौके पर विवाद की स्थिति बन गई, जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में आरपीएफ और स्थानीय पुलिस बल तैनात किया गया है।

CG BREAKING : बजरंग दल रायपुर महानगर के जिला संयोजक विजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से स्थानीय कार्यकर्ताओं के माध्यम से धर्मांतरण की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर संगठन के लोग विरोध जताने पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह भवन पहले भी रेलवे द्वारा अवैध घोषित कर गिराया जा चुका था, लेकिन उसके बाद कथित मिशनरियों ने दोबारा निर्माण कर वहां प्रार्थना सभा शुरू कर दी है, जिससे धर्मांतरण की आशंका और भी बढ़ गई है।

 

CG BREAKING : विजेंद्र वर्मा ने स्पष्ट किया कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य केवल विरोध दर्ज कराना है, भवन तोड़ने का काम रेलवे प्रशासन का है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेलवे प्रशासन जल्द इस अवैध निर्माण पर कार्रवाई करेगा।

 

READ MORE : bhind News : शराब के नशे में धुत भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत कुशवाह ने डेढ़ घंटे नहीं चलने दी बस, परेशान यात्रियों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories