Bilaspur News : मैरिज ब्यूरो की आड़ में पति का सौदा, पढ़े पूरी खबर…

Parivesh

बिलासपुर। Bilaspur News : शादी करवाने के नाम पर विश्वासघात और ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सतनाम मैरिज ब्यूरो की संचालिका और उसका पति मिलकर न केवल एक युवती को झांसे में लेकर उससे शादी रचाया, बल्कि शादी के कुछ समय बाद करीब 7 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत के बाद सकरी थाना पुलिस ने महज 2 दिनों के भीतर पूरे ठग दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

Bilaspur News : जानकारी के अनुसार, मैरिज ब्यूरो की संचालिका ने एक युवती को अपने ही पति से शादी कराने के लिए तैयार किया और भरोसे में लेकर रिश्ता तय कराया। शादी के बाद पति ने पीड़िता से धीरे-धीरे लाखों की रकम ऐंठी और फिर अपनी पहली पत्नी के साथ फरार हो गया। इस ठगी का पता तब चला जब युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की तत्परता से दोनों आरोपियों को ट्रेस कर लिया गया और गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को सुनियोजित धोखाधड़ी मान रही है और पूछताछ में और भी मामलों के खुलासे की उम्मीद है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *