CG NEWS: दंतेवाड़ा में बड़ी कार्रवाई: सूने मकान से 35 पेटी अवैध शराब जब्त, आरोपी फरार

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: फकरे आलम /दंतेवाड़ा :Dantewada जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम पातररास में एक सूने मकान से 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। मौके से एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

CG NEWS: यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक Gaurav Rai के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन और एसडीओपी राहुल उयके के पर्यवेक्षण में की गई। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 3 अप्रैल 2026 को यह छापेमारी की।

CG NEWS: मुखबिर से सूचना मिली थी कि पातररास पटवारी कॉलोनी के आगे स्थित एक मकान में भारी मात्रा में शराब डंप कर रखी गई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकला।

CG NEWS: पुलिस ने मकान की तलाशी लेने पर एक कमरे से 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। साथ ही एक हीरो होंडा ग्लैमर मोटरसाइकिल और एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की गई। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख 53 हजार 200 रुपये आंकी गई है।

CG NEWS: इस मामले में फरार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 36 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक गुरुवंता बर्गे, नरेंद्र भारती, आरक्षक मनोज नेगी और कमलेश कोमरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *