Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur News : शासकीय भूमि घोटाला, पटवारी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश…..

Bilaspur News : शासकीय भूमि घोटाला, पटवारी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश…..

बिलासपुर : Bilaspur News : कोटा तहसील के ग्राम तेन्दुआ में पदस्थ पटवारी रेवती रमन सिंह को शासकीय भूमि के अवैध विक्रय की शिकायत के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह सख्त कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोटा द्वारा की गई है। जांच में खुलासा हुआ कि पटवारी ने जंगल मद के खसरा नंबर 69/2 की भूमि को अनियमित तरीके से बेचने का प्रयास किया था। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के अंतर्गत निलंबन आदेश जारी किया गया।

Bilaspur News : निलंबन अवधि में रेवती रमन सिंह को तहसील कार्यालय रतनपुर में अटैच किया गया है, जहां उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। वहीं, तहसीलदार कोटा को निर्देशित किया गया है कि एक सप्ताह के भीतर पटवारी को नोटिस जारी कर विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू करें।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ग्राम तेन्दुआ के हल्का नंबर 11 की जिम्मेदारी अब पटवारी विनय बोले को सौंपी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि शासकीय भूमि के दुरुपयोग और फर्जीवाड़े पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here