CG News : नवा रायपुर बनेगा देश की अगली सोलर सिटी, 65 करोड़ की योजना तैयार

Parivesh

रायपुर | CG News : छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर जल्द ही देश की अगली ‘सोलर सिटी’ बन सकती है। क्रेडा (छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण) ने इसके लिए राज्य सरकार को 65 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा है। योजना के तहत पहले चरण में 10 मेगावॉट क्षमता के ग्रिड-कनेक्टेड सोलर प्लांट लगाए जाएंगे, जिससे हर साल करीब 160 लाख यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

CG News : इस बिजली का सीधा इस्तेमाल मंत्रालय, इंद्रावती भवन, पुलिस मुख्यालय, रेलवे स्टेशन और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जैसे सरकारी परिसरों में किया जाएगा। सोलर एनर्जी के जरिए स्ट्रीट लाइट्स, एयर कंडीशनिंग और अन्य भारी लोड वाले उपकरणों का खर्च घटेगा, जिससे सरकारी बिलों में लाखों की बचत होगी। साथ ही, एनआरडीए क्षेत्र की आरक्षित भूमि पर भी बड़े स्तर पर सौर संयंत्र लगाने की तैयारी है।

यह योजना न सिर्फ छत्तीसगढ़ को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगी, बल्कि केंद्र सरकार के 2030 तक 500 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा लक्ष्य में राज्य की मजबूत भागीदारी भी सुनिश्चित करेगी। इससे पहले ही क्रेडा 2.5 मेगावॉट की क्षमता के संयंत्र कई सरकारी भवनों में स्थापित कर चुकी है।

अगर यह योजना मंजूरी पाती है, तो नवा रायपुर सिर्फ प्रशासनिक राजधानी नहीं, बल्कि देश की ऊर्जा क्रांति का भी नया चेहरा बन सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *