Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसे से बुजुर्ग की मौत, गुस्साए लोगों ने...

Road Accident : सड़क हादसे से बुजुर्ग की मौत, गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को जमकर पीटा….

दुर्ग | Road Accident : दुर्ग जिले में पाटन-दुर्ग मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की जान चली गई। रेत से भरी तेज रफ्तार हाइवा ने सुबह टहलने निकले बुजुर्ग को कुचल दिया। यह घटना उतई थाना क्षेत्र के गोंड़पेंड्री गांव की है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने वाहन के शीशे तोड़ डाले और मौके पर ही चालक की जमकर पिटाई कर दी।

 Road Accident : जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग रोज़ाना की तरह सुबह 6 बजे टहलने निकले थे, तभी रेत ढो रही हाइवा ने उन्हें चपेट में ले लिया। घायल अवस्था में बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना पर उतई पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल आरोपी चालक पुलिस की हिरासत में है और आगे की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here