Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Viral Video : एक ही घड़ी में चार समय, सोशल मीडिया...

Bhopal Viral Video : एक ही घड़ी में चार समय, सोशल मीडिया पर बना मजाक का केंद्र, देखें वीडियो

भोपाल। Bhopal Viral Video : राजधानी में एक और तकनीकी चूक चर्चा में है। पॉलिटेक्निक चौराहे पर लगे एक डिजिटल घड़ी सिस्टम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ही पोल पर लगी चारों घड़ियों में अलग-अलग समय दिखाई दे रहा है। यह दृश्य देखकर लोग चौंक गए हैं और अब इसे ‘भोपाल का नया अजूबा’ कहा जा रहा है।

Bhopal Viral Video : घड़ी की यह गड़बड़ी स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूज़र्स के लिए हास्य का विषय बन गई है। कांग्रेस ने भी इसे मुद्दा बनाते हुए वीडियो शेयर किया और टिप्पणी की – “भोपाल का नौवां अजूबा”. इससे पहले शहर का 90 डिग्री टर्न वाला पुल (ब्रिज) भी चर्चाओं में रहा था, जिसे लेकर कई सवाल खड़े हुए थे। अब घड़ी कांड ने प्रशासन की तकनीकी लापरवाही को फिर से उजागर कर दिया है।

Bhopal Viral Video

लोगों ने तंज कसते हुए लिखा, “शायद ये घड़ी भी उसी इंजीनियर ने बनाई है, जिसने 90 डिग्री वाला ब्रिज बनाया था।”
फिलहाल इस गड़बड़ी को ठीक करने या जवाबदेही तय करने को लेकर नगर निगम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here