Monday, September 21, 2026
Home Chhattisgarh Mungeli ambulance operator violence: मुंगेली अस्पताल में प्राइवेट एम्बुलेंस संचालकों की दादागिरी,...

Mungeli ambulance operator violence: मुंगेली अस्पताल में प्राइवेट एम्बुलेंस संचालकों की दादागिरी, वीडियो वायरल, डॉक्टरों से बदसलूकी का आरोप

Mungeli ambulance operator violence
Mungeli ambulance operator violence

Mungeli ambulance operator violence: मुंगेली : मुंगेली जिले के लोरमी स्थित शासकीय अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्राइवेट एम्बुलेंस संचालकों की कथित दादागिरी का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोप है कि निजी एम्बुलेंस संचालक अजय टंडन अपने साथियों के साथ अस्पताल परिसर में जबरन घुसा और भर्ती एक मरीज को बिना अनुमति के निजी अस्पताल ले जाने का प्रयास किया।

Mungeli ambulance operator violence: इस दौरान जब अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसके साथ गाली-गलौज की गई और मारपीट की धमकी दी गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वहां मौजूद बीएमओ डॉ. जी.एस. दाऊ और एक महिला डॉक्टर को भी अपशब्द कहे गए।

Mungeli ambulance operator violence: घटना के बाद अस्पताल स्टाफ में दहशत का माहौल बन गया। मेडिकल अधिकारियों ने आरोपियों की इस हरकत को गंभीरता से लेते हुए लोरमी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Mungeli ambulance operator violence: डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि मरीजों के इलाज और आपात सेवाओं को भी प्रभावित करती हैं। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की बात कह रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here