Balrampur News : फर्जी भर्ती पर कलेक्टर की कड़ी कार्रवाई, 3 कर्मचारी बर्खास्त….

बलरामपुर, 8 मई 2025 — जनपद पंचायत वाड्रफनगर में फर्जी नियुक्तियों का मामला सामने आने के बाद बलरामपुर कलेक्टर ने तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। ये कर्मचारी बिना वैध प्रक्रिया के पिछले दस वर्षों से वेतन ले रहे थे।

जानकारी के अनुसार, डाटा एंट्री ऑपरेटर इसहाक खान, मनोज गुप्ता और भृत्य अजय देवांगन को नियम विरुद्ध तरीके से भर्ती किया गया था। मामला तब उजागर हुआ जब एक RTI कार्यकर्ता ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए तीनों को पद से हटा दिया। लंबे समय तक पदों पर बने रहने के बावजूद इनकी नियुक्तियों का कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाया गया।

यह कार्रवाई जिले में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरुद्ध एक कड़ा संदेश मानी जा रही है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories