रांची में ED की बड़ी कार्रवाई : हरिओम टावर सहित कई ठिकानों पर छापेमारी

रांची 22 अप्रैल : रांची में ED की बड़ी कार्रवाई : झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार सुबह से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के लालपुर स्थित हरिओम टावर सहित कई स्थानों पर ED की छापेमारी चल रही है। यह कार्रवाई राजवीर कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों के ठिकानों पर की जा रही है, जो कि एक बहुचर्चित वन भूमि घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है।

रांची में ED की बड़ी कार्रवाई : प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजवीर कंस्ट्रक्शन कंपनी के जिन तीन प्रमुख संचालकों — वीर अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल और विमल अग्रवाल — के नाम सामने आए हैं, उनके रांची समेत अन्य ठिकानों पर ईडी की टीम एक साथ दबिश दे रही है।

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के मुताबिक, ED की यह छापेमारी वर्ष 2022 में बोकारो जिले में हुए वन भूमि घोटाले से जुड़ी है। आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से वन विभाग की 74.38 एकड़ जमीन एक निजी कंपनी को आवंटित कर दी गई थी, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन था।

इस घोटाले की शिकायत बोकारो वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार ने जनवरी 2024 में उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त से की थी, जिसके बाद से ही मामले की जांच शुरू की गई। माना जा रहा है कि इस अनियमितता में राजवीर कंस्ट्रक्शन की भूमिका संदिग्ध रही है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
गौरतलब है कि वर्ष 2023 में भी इसी कंपनी पर GST से संबंधित मामलों में ED ने कार्रवाई की थी। अब 2025 में एक बार फिर से एजेंसी ने इस कंपनी के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

ईडी की छापेमारी रांची में कई स्थानों पर अभी भी जारी है, और इस कार्रवाई से संबंधित अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि कुछ अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी बरामद किए गए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories