पूर्व CM शिबू सोरेन के निधन के बाद मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक, लाइफ सपोर्ट पर, झारखंड में चिंता

VIKASH KHALKHO

पूर्व CM शिबू सोरेन : झारखंड| झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के कुछ ही घंटों बाद राज्य के मंत्री रामदास सोरेन की हालत भी गंभीर हो गई है। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, रामदास सोरेन अपने जमशेदपुर स्थित आवास में बाथरूम में फिसलकर गिर पड़े थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Read More : Aligarh Crime News : मोहब्बत में अंधी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर काटा शौहर का गला, तेजाब डाल मिटाई पहचान….

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार 3 अगस्त को अस्पताल पहुंचकर रामदास सोरेन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उन्हें लगातार निगरानी में रखे हुए है और जरूरी इलाज किया जा रहा है। शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश में लिखा – “रामदास दा झारखंड आंदोलन के प्रमुख योद्धा रहे हैं। उन्होंने हर चुनौती को मात दी है, और इस बार भी वो जरूर विजयी होकर लौटेंगे। भगवान मरांग बुरु उन्हें शक्ति और साहस दें।”

Read More : सुप्रीम कोर्ट का बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन समिति से तीखा सवाल – भगवान सबके हैं, फिर फंड सिर्फ आपकी जेब में क्यों…

रामदास सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता हैं और आदिवासी समाज में उनका गहरा प्रभाव है। उनके स्वास्थ्य को लेकर राज्य भर में चिंता का माहौल है। कई जिलों में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। सहयोगियों, समर्थकों और जनता की नजरें अपोलो अस्पताल की तरफ टिकी हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *