माइनिंग कंपनी पर नक्सली हमला, गाड़ियों व् बड़ी मशीनों को किया आग हवाले

Parivesh
माइनिंग कंपनी पर नक्सली हमला, गाड़ियों व् बड़ी मशीनों को किया आग हवाले

रांची, 4 मई 2025: झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत तोरीसात गांव में शनिवार देर रात नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। कोल इंडिया की सहयोगी कंपनी सीएमपीडीआई (सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट) की माइनिंग साइट पर धावा बोलते हुए हथियारबंद दस्ते ने करीब एक घंटे तक उत्पात मचाया। इस दौरान दो ड्रिलिंग मशीन, दो कार, दो पिकअप और दो ट्रक सहित कुल आठ वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। घटना के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई और फिर मशीनों को आग लगाकर फरार हो गए। सभी वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंच गई। बालूमाथ डीएसपी विनोद रवानी के नेतृत्व में क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस हमले के पीछे भाकपा (माओवादी), टीएसपीसी या झारखंड जनसंघर्ष जनमुक्ति मोर्चा जैसे सक्रिय नक्सली संगठनों में से किसी एक का हाथ हो सकता है। ज्ञात हो कि लातेहार जिले में नक्सली गतिविधियाँ लगातार तेज हो रही हैं। बीते बुधवार को भी इसी जिले के महुआडांड़ क्षेत्र में सड़क निर्माण साइट पर हमला कर दो वाहनों को जला दिया गया था और एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *