भाजपा विधायक के देवर की, सड़क हादसे में मौत

Parivesh
भाजपा विधायक के देवर की,

बलरामपुर: प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के देवर विजय बहादुर सिंह की शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रैक्टर से खेत जाते समय वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वे दब गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई।

हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। सूचना मिलते ही परिवारजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। रघुनाथनगर पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। विजय बहादुर सिंह का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे उनके गांव मुड़िया में किया जाएगा। विजय बहादुर सिंह न केवल विधायक के पारिवारिक सदस्य थे, बल्कि समाज में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *