Shibu Soren : पंचतत्व में विलीन हुए गुरुजी, फूट-फूट कर रोते दिखे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; चंपई सोरेन और अन्य नेताओं की भी छलकीं आंखें

Shibu Soren : झारखंड। दिशोम गुरु शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में किया गया। इस दौरान गुरुजी को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर आंख नम थी। उनके छोटे बेटे बसंत सोरेन ने उन्हें मुखाग्नि दी।

देशभर के कई बड़े राजनीतिक नेताओं की उपस्थिति में यह अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। 81 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 4 अगस्त को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हुआ था। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी और हाल ही में आए स्ट्रोक से जूझ रहे थे।Toughest days of my life': Hemant Soren pens emotional note after father  Shibu Soren's death; recalls why he was called 'Dishom Guru' | India News -  Times of India

Read More : CG Politics : हाफ बिजली बिल योजना और हसदेव खदान मुद्दे पर कांग्रेस करेगी बड़ा जन आंदोलन, पढ़िए भूपेश बघेल का बड़ा बयान

जैसे ही शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर घाट की ओर ले जाया जाने लगा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फूट-फूट कर रोने लगे। उनके साथ उनके दोनों बेटे भी मौजूद थे, जिनकी आंखें नम थीं।

राहुल गांधी (लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष) और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी रांची से नेमरा पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

Read More : CG NEWS : हाफ बिजली बिल योजना में बदलाव पर कांग्रेस का हल्लाबोल, CSEB मुख्यालय के बाहर तेज हुआ विरोध

Jharkhand Bids Farewell to Shibu Soren State Funeral in Ramgarh Today|  Shibu Soren death| Jharkhand politics| JMM leader tribute| Shibu Soren  funeral| Shibu Soren last rites| Jharkhand Assembly tribute| Ramgarh  funeral ceremony |झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने गुरुजी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शिबू सोरेन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी। मैं राष्ट्रपति से मांग करता हूं कि उन्हें भारत रत्न दिया जाए। वे वास्तव में इसके हकदार हैं। वे एक आंदोलनकारी थे और गरीबों की आवाज थे।”

Goodbye Dishom Guru: Jharkhand movement hero Shibu Soren immersed in  Panchtatva, funeral took place in ancestral village, huge crowd  gathered-m.khaskhabar.comटीएमसी के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन भी गुरुजी को श्रद्धांजलि देने मोरहाबादी स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी और हम सभी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की ओर से एक महान नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वह सचमुच एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व थे।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories