रायपुर पश्चिम को शिक्षा की नयी सौगत, राजेश मूणत ने किया भूमि पूजन

Parivesh
रायपुर पश्चिम को शिक्षा की नयी सौगत, राजेश मूणत ने किया भूमि पूजन

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कोटा क्षेत्र में शासकीय नवीन महाविद्यालय की स्थापना का भूमि पूजन समारोह शुक्रवार को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। शीतला तालाब स्थित बड़े सामुदायिक भवन में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और विद्यार्थी शामिल हुए। मुख्य अतिथि विधायक राजेश मूणत ने कहा कि यह कॉलेज कोटा सहित पूरे रायपुर पश्चिम के युवाओं को उच्च शिक्षा का नया अवसर देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के कौशल विकास में तेजी ला रही है। मूणत ने भरोसा दिलाया कि कॉलेज भवन का निर्माण एक साल में पूरा कर लिया जाएगा।

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि यह संस्थान रायपुर की नई पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने में मददगार होगा। नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने इसे शैक्षणिक विकास और सामाजिक समरसता की दिशा में अहम कदम बताया गौरतलब है कि वर्ष 2018 में राजेश मूणत ने इस महाविद्यालय की शुरुआत कराई थी। लेकिन भवन निर्माण का काम अटका रहा। वर्ष 2024 में बजट स्वीकृति और जमीन आवंटन के बाद अब निर्माण प्रक्रिया शुरू की गई है

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *